Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : अंतर जिला वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: चार बाइक, कार और एंबुलेंस के सामान बरामद, तीन आरोपी जेल भेजे गए

बांका जिले के शंभूगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की चार बाइक और एक कार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया। इस कार्रवाई को पुलिस ने बड़ी सफलता माना है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पुलिस ने तिलडीहा गांव निवासी मोकरम मंडल को सबसे पहले गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कौर की हेली चौक गांव से रतन कुमार को दबोचा गया। रतन कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक और एक कार बरामद कर ली।

इसी क्रम में पुलिस ने शंभूगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी दिलीप दास को भी गिरफ्तार किया। हालांकि दिलीप दास ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि बाइक उसकी है, लेकिन कागजात नहीं होने के कारण उसे गिरफ्तार किया गया। उसने दावा किया कि वह जल्द ही न्यायालय में वाहन के कागजात प्रस्तुत करेगा।

पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए रतन कुमार और मोकरम मंडल की निशानदेही पर मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र स्थित चमरा गोदाम के पास छापेमारी की। यहां से शंभू बाजार के केसर मोड़ से एक सप्ताह पूर्व चोरी हुई एंबुलेंस के ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य सामान बरामद किए गए।

इस मामले का मुख्य आरोपी मोहम्मद आसिफ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी की एंबुलेंस को भी बरामद कर लिया जाएगा।

शंभूगंज थाना अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि इस कार्रवाई से अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली है तथा आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |