Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शीतला माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

 प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार

भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शीतला माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

अमरपुर प्रखंड के शोभानपुर पंचायत अंतर्गत कुमरखाल गांव स्थित महादेव स्थान परिसर में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में कुमरखाल, चौरवैय, बेला, किसनपुर सहित आसपास के गांवों से 251 महिलाओं एवं युवतियों की टोली ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई, जहां महिलाएं सिर पर कलश रखकर श्रद्धा और भक्ति के साथ कटोरिया व शाहपुर चौक होते हुए बेला गांव के प्रसिद्ध नौलखा महादेव मंदिर पहुंचीं। वहां बल्लिकित्ता गांव के विद्वान पंडित खगेश जी महाराज एवं अन्य पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भराई अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ पुनः उसी मार्ग से लौटकर मंदिर परिसर पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम जारी रहा।

इस मौके पर पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी की उपस्थिति रही। वहीं मुखिया पति सह जदयू नेता जयराम यादव ने बताया कि पूर्व में शीतला माता का मंदिर गांव से दूर स्थित था, जिससे पूजा-अर्चना में ग्रामीणों को कठिनाई होती थी। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से अब गांव के समीप मंदिर का निर्माण कराया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अखंड संकीर्तन एवं उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में यजमान के रूप में कारू मंडल अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे। वहीं स्थानीय बच्चों ने देवी-देवताओं का वेश धारण कर शोभा यात्रा को आकर्षक बना दिया। आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर ग्रामीण पूरी तरह सक्रिय रहे। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |