Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्र के साथ बाइक सवार झपटमार ने कांड कर हो गया फरार

     प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

ट्यूशन से लौट रही युवती से मोबाइल छिनतई, बाइक सवार फरार

अमरपुर शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जब ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही एक युवती से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना शहर के बंगाली टोला के समीप एक निजी स्कूल के गेट के पास की है।

पीड़ित युवती वार्ड नंबर 12 निवासी कात्यायनी कुमारी ने बताया कि वह बंगाली टोला स्थित एक घर में निजी ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करती हैं। रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ाकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर सहेली का फोन आया, जिसे रिसीव कर वह बातचीत करते हुए गोला चौक की ओर बढ़ रही थीं।

जैसे ही वह निजी स्कूल के गेट के पास पहुंचीं, तभी पवई की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। युवती ने साहस दिखाते हुए मोबाइल बचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे उनके शरीर पर खरोंचें भी आ गईं। इसके बाद दोनों युवक गोला चौक की दिशा में फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने अमरपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और अपने मोबाइल की बरामदगी की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में फिलहाल अनभिज्ञता जाहिर की है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शहर में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |