Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : कौन सा प्रसिद्ध मंदिर में न्यास समिति का हुआ पुनर्गठन

    सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

श्री कृष्ण काली भगवती दुर्गा मंदिर न्यास समिति का पुनर्गठन, नई टीम गठित

शंभूगंज प्रखंड के छत्रहार पंचायत स्थित श्री कृष्ण काली भगवती दुर्गा मंदिर के संचालन और विकास को लेकर न्यास समिति का पुनर्गठन किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित इस नई समिति में विभिन्न पदों पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे मंदिर के व्यवस्थापन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

न्यास समिति के गठन में बांका के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हरिवंशपुर निवासी नीरज दास को उपाध्यक्ष तथा तारापुर थाना क्षेत्र के गोगाचक निवासी मनोज सिंह को सचिव मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त 11 सदस्यीय टीम में छत्रहार पंचायत की मुखिया अनिता मिश्र, दिलीप दास, कुबेर मंडल, शशांक घोष, अभिनीत कौशल, शंकर दास, विजय दास और सनत दास को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष नीरज दास ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व 26 मार्च 2021 को न्यास समिति का गठन किया गया था। उस समय चयनित समिति का पांच वर्षों का कार्यकाल अब पूरा हो चुका है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर नई समिति का गठन किया गया है, ताकि मंदिर की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलती रहें और विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

उन्होंने बताया कि पूर्व में शंभुनाथ दास न्यास समिति के सचिव के पद पर कार्यरत थे और उनके कार्यकाल में मंदिर की कई व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया था। अब नई समिति से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं कि मंदिर परिसर का समुचित विकास होगा, साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्थानीय लोगों ने नई समिति के गठन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि धार्मिक आस्था के इस प्रमुख केंद्र को और भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। मंदिर क्षेत्र में साफ-सफाई, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |