Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बकरी घुसने का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला किसान को दबंगो ने पीटा

     सुबोध सिंह APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

खेत में बकरी घुसने का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला किसान से मारपीट

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के खौजरीडीह गांव में खेत में बकरी जाने का विरोध करना एक महिला किसान को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर दबंगों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गईं। पीड़िता की पहचान किरण देवी, पति रामबरन यादव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरण देवी अपने खेत में सब्जी की खेती करती हैं। आरोप है कि गांव के ही राम ज्योति माता की बकरी अक्सर उनके खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाती थी। इस बात का कई बार विरोध करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को जब बकरी फिर से खेत में पहुंची और किरण देवी ने इसका विरोध किया, तो मामला बढ़ गया।

आरोप है कि इसी दौरान राम ज्योति माता, उसके पुत्र विवेक महतो और छोटू महतो ने मिलकर किरण देवी के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। इस घटना में किरण देवी को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल अवस्था में ही वह शंभूगंज थाना पहुंचीं और आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, आरोपित पक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इधर, शंभूगंज थाना अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |