सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
महाराणा प्रताप जयंती पर सहोड़ा में भव्य आयोजन, लोक कलाकारों की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण का केंद्र
बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी मोहनपुर सहोड़ा स्थित ऐतिहासिक सोहड़ा मैदान में 9 मई को वीरता, त्याग और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों के बीच खासा जोश देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षाविद संजय चौहान, रणविजय सिंह, रितु राज सिंह सहित समस्त ग्रामवासी सहोड़ा सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं। सोहड़ा मैदान में भव्य मंच सजाया जा रहा है, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन को यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इस अवसर पर राजस्थान की प्रसिद्ध लोक गायिका लीला रतनू अपनी टीम के साथ वीरता की गाथाओं को सुरों में प्रस्तुत करेंगी। वहीं, लोक गायिका वर्षा भुरिया भी अपनी टीम के साथ मंच पर शानदार प्रस्तुति देंगी। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी, जो दर्शकों को महाराणा प्रताप के शौर्य और गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराएगी।
आयोजन समिति ने बताया कि महाराणा प्रताप केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, धर्म और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं। हल्दीघाटी का युद्ध और राजपूत वीरांगनाओं के जौहर जैसे ऐतिहासिक प्रसंग आज भी समाज को साहस और त्याग की प्रेरणा देते हैं।
समिति के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ना है। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और वीर महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लें।
.png)




