Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : अमरपुर में सड़क दुर्घटना में शंभूगंज के किस गांव के युवक की हुई दर्दनाक मौत ,परिजनों में मचा कोहराम

    प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर
  
गोरगम्मा मोड़ पर काल बना ट्रैक्टर: बाइक सवार युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अमरपुर प्रखंड के सिहुड़ी-भरको मुख्य मार्ग पर गोरगम्मा मोड़ के समीप शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभूगंज थाना क्षेत्र के चौतरा गांव निवासी कारू यादव के 35 वर्षीय पुत्र विभाष यादव के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतक के भाई हिमांशु यादव ने बताया कि वे दोनों बाइक से अमरपुर एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने आए थे। लौटने के दौरान सामने से आ रही मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल विभाष को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। मृतक की मां फुलन देवी और पत्नी खुशबू देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों की करुण चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि विभाष यादव मिलनसार और मेहनती युवक था, जो दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पांच दिन पूर्व ही वह घर लौटा था। वर्ष 2010 में उसकी शादी असरगंज क्षेत्र के गोरिया गांव की खुशबू देवी से हुई थी। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |