Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : हाई वोल्टेज तार से निकली चिंगारी बनी आफत, 150 बीघा रबी फसल राख

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

हाई वोल्टेज तार से निकली चिंगारी बनी आफत, 150 बीघा रबी फसल जलकर राख

बांका जिले के नावादा सहायक थाना क्षेत्र के बहियार में शनिवार को एक बड़ी अगलगी की घटना ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जानकारी के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार से अचानक चिंगारी निकली, जिसने सूखी फसलों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 150 बीघा जमीन पर लगी रबी की फसल धू-धू कर जलने लगी।

घटना के समय आसपास के किसान खेतों में मौजूद थे, जिन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बड़ी मात्रा में गेहूं सहित अन्य रबी फसल पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी। इस अगलगी से किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पहले भी जर्जर बिजली तारों के कारण इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए दोषी बिजली विभाग पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |