Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

साइबर अपराधियों का कहर: वृद्ध के खाते से 7300 रुपये उड़े, कई गांवों में फैला ठगी का जाल

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

साइबर अपराधियों का कहर: वृद्ध के खाते से 7300 रुपये उड़े, कई गांवों में फैला ठगी का जाल

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला वारसावाद गांव का है, जहां अज्ञात साइबर ठगों ने एक वृद्ध के बैंक खाते से 7300 रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित हरी प्रसाद यादव, पिता स्वर्गीय वकील प्रसाद यादव, को इस ठगी की जानकारी तब हुई जब वे शुक्रवार को कस्बा स्थित यूको बैंक शाखा में अपना बचत खाता अपडेट कराने पहुंचे। खाता जांच के दौरान उन्होंने पाया कि उनके खाते से 7300 रुपये की निकासी हो चुकी है, जबकि उन्होंने कोई लेन-देन नहीं किया था।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले कस्बा, पैराडिया, चमेली चौक, जगतपुर समेत कई गांवों के दो दर्जन से अधिक लोगों के खातों से भी साइबर अपराधियों द्वारा पैसे उड़ाए जा चुके हैं। बावजूद इसके अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद पीड़ित ने पहले यूको बैंक शाखा प्रबंधक से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर वे सीधे शंभूगंज थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की।

इधर, शंभूगंज थाना अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |