Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज़ : युवती ने शिक्षक पर लगाया नौकरी के नाम पर ₹5 लाख लेने का आरोप, काटा बबाल

      कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, पैसे मांगने पहुंची युवती से बदसलूकी

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से ठगी और बदसलूकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नाथनगर स्थित मनसकामना मंदिर परिसर के समीप एक माध्यमिक विद्यालय की है, जहां उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब ठगी की शिकार युवती अपने पैसे वापस मांगने आरोपी शिक्षक राघवेन्द्र पासवान के पास पहुंच गई।

पीड़िता का आरोप है कि करीब छह वर्ष पूर्व आरोपी शिक्षक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपये लिए थे। लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलने पर जब युवती ने पैसे वापस मांगे, तो शिक्षक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और डंडे से मारने के लिए दौड़ा, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना युवती ने डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने फिलहाल पीड़िता को समझा-बुझाकर घर भेज दिया है। युवती ने बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है और उसे पैसों की सख्त जरूरत है। उसने चेतावनी दी कि यदि पैसे वापस नहीं मिले तो उसकी शादी टूट सकती है, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी शिक्षक पर पहले भी ठगी के आरोप लग चुके हैं। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ भागलपुर सिविल कोर्ट में एक अन्य मामला भी लंबित है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |