Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

रक्तदान शिविर का आयोजन, 22 यूनिट रक्त संग्रह कर युवाओं ने पेश की मिसाल

    प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

अमरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 22 यूनिट रक्त संग्रह कर युवाओं ने पेश की मिसाल

अमरपुर नगर पंचायत के गौला चौक स्थित मीरा मेडिकल परिसर के वरदान फिजियोथेरेपी क्लिनिक में शुक्रवार को “लेट्स इंस्पायर बिहार” के बैनर तले रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रीता साहा, पूर्णिया के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी तथा रेफरल अस्पताल की चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीप्ती सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य पार्षद रीता साहा ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जो सीधे जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का कार्य करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे बढ़कर ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लें, ताकि समाज में सहयोग और मानवता की भावना मजबूत हो सके। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान “लेट्स इंस्पायर बिहार” के जिला समन्वयक सन्नी कुमार साहा ने बताया कि संस्था हर तीन से पांच महीने के अंतराल पर इस तरह के शिविर आयोजित करती है, जिससे जिले में रक्त की कमी न हो। शिविर में रक्तदान करने आए युवाओं का स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रक्तचाप, मलेरिया सहित अन्य जरूरी जांच के बाद कुल 22 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं होती, बल्कि यह महादान की श्रेणी में आता है। इससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है और स्वयं के स्वास्थ्य की भी नियमित जांच होती रहती है।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीप्ती सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश करनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. दीपांशु शेखर, धीरेन्द्र शेखर भारती, रामकुमार गोरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |