Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शिकायत की कीमत आंख से चुकाई, दुकानदार की दरिंदगी से मासूम की जिंदगी अंधेरे में

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

शिकायत की कीमत आंख से चुकाई, दुकानदार की दरिंदगी से मासूम की जिंदगी अंधेरे में

शंभूगंज थाना क्षेत्र के महथूडीह गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दुकानदार के खिलाफ शिकायत करना 10 वर्षीय मासूम को भारी पड़ गया। आरोप है कि दुकानदार ने गुस्से में आकर बालक की आंख फोड़ दी, जिससे उसकी जिंदगी अंधेरे में डूब गई।

पीड़िता रसीदा खातून ने गांव के ही मु. उस्मान, मु. अब्दुल सहित आधे दर्जन लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, घटना करीब एक माह पूर्व की है। रसीदा खातून का पुत्र आफताब पटाखा खरीदने के लिए मु. उस्मान की दुकान पर गया था। अगले दिन पटाखा खराब होने की शिकायत लेकर जब वह दोबारा दुकान पर पहुंचा, तो इस बात पर दुकानदार उस्मान आगबबूला हो गया।

आरोप है कि उस्मान ने डंडे से बालक के बाएं आंख पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंभूगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर के नेत्र विशेषज्ञों ने जांच के बाद बच्चे की बाईं आंख फूट जाने की पुष्टि की।

मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई, जहां आरोपियों पर इलाज का पूरा खर्च उठाने का दबाव बनाया गया। शुरुआत में सहमति जताने के बाद आरोपी कुछ ही दिनों में मुकर गए और पीड़ित परिवार को गाली-गलौज कर भगा दिया। न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार ने अंततः शंभूगंज थाना का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |