Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : नदी में स्नान बना काल, बच्चों के सामने युवक लापता, घाट पर मचा कोहराम

    कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

गंगा स्नान बना काल: बच्चों के सामने युवक लापता, घाट पर मचा कोहराम

भागलपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गंगा स्नान के दौरान एक युवक लापता हो गया। घटना सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गंगा घाट की बताई जा रही है। लापता युवक की पहचान गजरेली थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद यादव के पुत्र के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 150 की संख्या में ग्रामीण गंगा स्नान के लिए बाबूपुर घाट पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते वक्त युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है। करीब एक घंटे से अधिक समय तक लगातार प्रयास किए गए, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

इस घटना का सबसे भावुक पहलू यह रहा कि युवक के दो छोटे बच्चे भी उसके साथ घाट पर मौजूद थे। बच्चों के सामने ही उनके पिता गंगा में लापता हो गए। इस दर्दनाक दृश्य को देख बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि गंगा स्नान के दौरान सतर्कता बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |