Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, हथियार लहराने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

    कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, हथियार लहराने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहे थे। इस घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में पहले से चल रहे अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान को और तेज कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस मामले में मो. तारिक (पिता मो. मनीर, निवासी भतुआवाड़ी, थाना हबीबपुर) के लिखित आवेदन पर हबीबपुर थाना कांड संख्या 60/2026 दर्ज किया गया।

तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि वीडियो में दिख रहे आरोपी अम्बे रोड हटिया स्थित अपने गांव में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए दो अपराधियों—करण कुमार (पिता परमानंद साह) और मिथलेश कुमार (पिता नागेश्वर साह), दोनों निवासी अम्बे रोड हटिया—को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई में सह-थानाध्यक्ष सफदर अली, संतोष कुमार, प्रियरंजन सहित सशस्त्र बल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |