Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंदा, तीन युवक गंभीर, रेफर

    प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंदा, तीन युवक गंभीर

बांका अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं लोगों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ताजा मामला रविवार की रात अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर फतेहपुर गांव स्थित यूको बैंक के समीप सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांका की ओर जा रही तेज गति की स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने चल रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान भागलपुर जिले के शाहकुंड निवासी ओम कुमार, मुकेश कुमार और सावन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दारोगा राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. रोहित चंचल ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

घायलों ने बताया कि वे बाइक से बांका जिले के ढाका मोड़ पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रहे थे, तभी फतेहपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |