Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

  सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

शंभूगंज थाना क्षेत्र के छत्रहार गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी कर डेढ़ किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छत्रहार गांव निवासी प्रियांशु कुमार उर्फ गोलू, पिता स्वर्गीय मुकेश राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी दिनों से क्षेत्र में गांजा तस्करी के धंधे में संलिप्त था और पुलिस को इसकी तलाश थी।

इस संबंध में शंभूगंज थाना अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि छत्रहार गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां आरोपी को उसके घर से ही डेढ़ किलो गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी सूरत में ऐसे कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |