Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शादी के नियत से किशोरी का बहला फुसलाकर किया अपहरण, मामला पहुंचा थाना

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण, थाना में शिकायत दर्ज

शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी नवम वर्ग की छात्रा बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि किशोरी अचानक घर से लापता हो गई, जिसके बाद परिवार के लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब पीड़ित माता-पिता सोमवार को शंभूगंज थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने भतुआचक गांव निवासी सुजीत मंडल के पुत्र गोलू मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि गोलू मंडल ने किशोरी को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी की नीयत से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गोलू मंडल किशोरी के गांव में ही एक हलवाई की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क हुआ और आरोपी ने धीरे-धीरे किशोरी को अपने झांसे में ले लिया। 

इस संबंध में शंभूगंज थाना अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |