Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

मेला से लौट रहे बालक को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर ,भागलपुर रेफर

     प्रीतम सुमन APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

मेला से लौट रहे बालक को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर ,भागलपुर रेफर

अमरपुर थाना क्षेत्र के कौशलपुर गांव में सोमवार की देर रात बाइक की टक्कर से एक 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक की पहचान गांव निवासी राजीव कुमार के पुत्र प्रिंस पोद्दार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया।

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार दुर्घटना में बालक के पैर में गहरी चोट आई है, जिसके कारण विशेष इलाज की आवश्यकता है।

परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात प्रिंस गांव के अन्य बच्चों के साथ मां दुर्गा मंदिर में लगे मेले को देखने गया था। मेला से लौटने के दौरान एक नाबालिग बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और प्रिंस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बालक को अस्पताल पहुंचाया। इधर, घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, जबकि गांव में भी इस हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |