Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शंभूगंज में आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल, भूकंपरोधी निर्माण में दक्ष बने 28 युवा

   सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार 

भूकंपरोधी निर्माण में दक्ष बने 28 युवा, शंभूगंज में आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में भावसर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय आरपीएल (Recognition of Prior Learning) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं कारीगरों को भूकंपरोधी भवन निर्माण की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था, ताकि वे सुरक्षित और टिकाऊ निर्माण कार्य में अपनी भूमिका निभा सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें भूकंपरोधी भवन निर्माण से संबंधित सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को निर्माण के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, तकनीकी मानकों एवं संरचनात्मक मजबूती के विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के उपरांत कंस्ट्रक्शन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (सीएसडीसी) द्वारा आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में 30 में से 28 प्रतिभागी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। इस उपलब्धि से प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल देखा गया और उनके कौशल विकास को नई दिशा मिली। इस अवसर पर शंभूगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्री नीतीश कुमार एवं अंचल नजीर चन्द्रशेखर की गरिमामयी उपस्थिति में सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ नीतीश कुमार ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि भूकंपरोधी निर्माण आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षित युवाओं को अपने सीखे गए कौशल को व्यवहारिक जीवन में लागू करने तथा समाज में सुरक्षित निर्माण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के रोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में भावसर फाउंडेशन के सुपरवाइज़र राजेश कुमार एवं पुष्पेंद्र साकेत की भी सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने प्रतिभागियों के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस सफल आयोजन से न केवल स्थानीय युवाओं का कौशल विकास हुआ, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |