Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शिव बारात में फोटो खींचने को लेकर हुआ बवाल, मारपीट में युवक जख्मी ,केस दर्ज

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार 

फोटो खींचने पर बवाल: बारात में मारपीट, युवक घायल , पांच पर आरोप

शंभुगंज थाना क्षेत्र के कुर्मा गांव स्थित शिव मंदिर से निकली एक बारात में रविवार की रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फोटो खींचने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें गांव के ही विवेक कुमार सिंह घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार सिंह (पिता विनय कुमार सिंह) बारात में बंट रहे प्रसाद लेने पहुंचे थे। इसी दौरान वे बारात का फोटो खींचने लगे, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। घायल विवेक ने बताया कि आरोपी भीम कुमार सिंह उर्फ शिवकांत सिंह उर्फ चंदन सिंह ने हाथ में पहने कड़े से उनकी नाक पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई। साथ ही दाहिने हाथ की छोटी उंगली काट लेने और मुक्कों से हमला करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

घायल अवस्था में ही विवेक कुमार सिंह थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी शंभुगंज भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |