Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : दाखिल-खारिज’ में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, 10 हजार लेते क्लर्क गिरफ्तार, सीओ भी जांच के घेरे में

     सुरज कुमार APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, पटना बिहार 

दाखिल-खारिज’ में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, 10 हजार लेते क्लर्क गिरफ्तार, सीओ भी जांच के घेरे में

बिहार के औरंगाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हसपुरा अंचल कार्यालय के एक निम्नवर्गीय लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 16 फरवरी 2026 को हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार लिपिक श्लोक कुमार जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से जुड़े कार्य के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। औरंगाबाद के कोईलवाँ निवासी मुनील कुमार ने पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंचल कार्यालय में उनका काम करने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि के बाद SVU की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

छापेमारी के दौरान पूछताछ में क्लर्क ने स्वीकार किया कि ली गई राशि हसपुरा की अंचल अधिकारी (सीओ) कौशल्या कुमारी के लिए थी। इस खुलासे के बाद विशेष निगरानी इकाई ने लिपिक के साथ-साथ महिला सीओ के खिलाफ भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई SVU के डीएसपी अशोक कुमार झा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना ले जाया गया है। इस घटना ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त रिश्वतखोरी पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं और आम लोगों में कार्रवाई को लेकर सकारात्मक संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |