सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
सड़क हादसे में जदयू नेता नवल मंगल गंभीर घायल, खबर मिलते ही फूट-फूट कर रो पड़े प्रखंड अध्यक्ष बीएल गांधी
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के बाग्घा गांव निवासी जदयू नेता नवल मंडल सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल बन गया। वहीं, नवल मंगल के करीबी और प्रखंड जदयू अध्यक्ष बीएल गांधी हादसे की खबर सुनकर भावुक हो गए और मौके पर ही फूट-फूट कर रो पड़े। बाद में वहां मौजूद जदयू नेता दिनेश मंडल ने उन्हें संभाला और सुरक्षित घर पहुंचाया।
बताया जाता है कि बीएल गांधी और नवल मंडल के बीच लंबे समय से गहरा व्यक्तिगत एवं राजनीतिक संबंध रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार दोनों के बीच पारिवारिक जैसा रिश्ता है, जिसके कारण नवल मंडल के घायल होने की खबर ने उन्हें गहरे रूप से प्रभावित किया।
घटना के बाद जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घायल नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। जिला जदयू अध्यक्ष अमरेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन, जदयू नेता नवल राम उर्फ देवी, प्रखंड जदयू युवा अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार तथा राज्य परिषद सदस्य ब्रह्म प्रकाश सिंह कुशवाहा सहित कई नेताओं ने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
फिलहाल नवल मंगल का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर परिजनों व समर्थकों की नजर बनी हुई है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार अस्पताल और उनके आवास पर पहुंचकर हालचाल ले रहे हैं।



