Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

दुर्गास्थान में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभा यात्रा, भक्तिमय माहौल से गूंजा इलाका

   कुणाल शेखर APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर 

दुर्गास्थान में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभा यात्रा, भक्तिमय माहौल से गूंजा इलाका

भागलपुर शहर के पासी टोला स्थित दुर्गास्थान में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ पंचांग पूजन के साथ श्रद्धा और उल्लास के माहौल में किया गया। इस अवसर पर निकाली जा रही कलश शोभा यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कलश शोभा यात्रा पासी टोला दुर्गास्थान से प्रारंभ होकर के.बी. लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर तक जाएगी, जहां श्रद्धालु जल भरकर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे। इसके बाद शोभा यात्रा मारबाड़ी पट्टी मार्ग से होते हुए नर्सिंग भगवान ठाकुर स्थान पहुंचेगी और पुनः पासी टोला दुर्गा मंदिर लौटेगी। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ धार्मिक उत्साह का प्रदर्शन करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष तैयारी की गई है। आयोजन के निवेदक जिला पासी नवयुवक संघ एवं समस्त पासी समाज, नाथनगर द्वारा पूरे कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। पूजा-अर्चना का दायित्व पुरोहित पंडित माना शुक्ला निभा रहे हैं, जबकि यजमान के रूप में शम्भू चौधरी अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत पूजा में शामिल हुए।

मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष उमेश कांत चौधरी, कोषाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी सहित समाजसेवी विजय कुमार यादव, मुन्ना यादव, शंकर चौधरी, बिक्रम चौधरी, इंद्रदेव चौधरी, पन्नालाल चौधरी, रवि चौधरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा इलाका धार्मिक रंग में सराबोर नजर आ रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |