Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : छात्र लापता ,परिजनों में अनहोनी की आशंका ,थाने में लगाई बरामदगी की गुहार

      प्रीतम सुमन APP न्यूज नेटवर्क, बांका बिहार

09 वर्षीय पुत्र के लापता होने से परिवार में हड़कंप, पीड़ित पिता ने थाने में लगाई बरामदगी की गुहार

अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव से एक 09 वर्षीय बालक के लापता हो जाने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे गांव में चिंता और चर्चा का माहौल है। लापता बालक के पिता मुरारी शर्मा ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमपुर गांव निवासी मुरारी शर्मा का पुत्र सचिन कुमार (उम्र 09 वर्ष) बीते 03 फरवरी, बुधवार की संध्या अपने गांव के ही हमउम्र बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने गांव, आसपास के खेतों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुत्र के नहीं मिलने पर पीड़ित पिता ने बुधवार को अमरपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा और पुलिस से अपने बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकालने की अपील की। आवेदन में उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं उनके पुत्र के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।

इधर, अमरपुर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और संभावित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए खोजबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे का पता लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

घटना के बाद से लापता बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण भी बच्चे की सकुशल वापसी की कामना कर रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |