Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : किस शहर में सफाई कर्मचारियों ने किया हड़ताल, गंदगी का लगा अंबार, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

      प्रीतम सुमन APP न्यूज नेटवर्क, बांका बिहार 

बकाया वेतन को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर की सफाई व्यवस्था ठप

बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत में बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सफाई कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदर्शन में अनिल कुमार दास, धनंजय मेहतर, पवन मलिक, राजु मेहतर, संजय मलिक सहित कई सफाई कर्मी शामिल रहे।

सफाई कर्मियों का कहना है कि पिछले 45 दिनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। राशन दुकानदारों ने उधार बंद कर दिया है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और भूखे रहने की स्थिति बन गई है। कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में संवेदक द्वारा करीब 87 लाख रुपये के ईपीएफ घोटाले का मामला सामने आया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। चौराहों और गलियों में कूड़े का ढेर लगने से आम लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में मुख्य पार्षद रीता साहा ने बताया कि बकाया वेतन भुगतान को लेकर संवेदक को निर्देश दिया गया है और जल्द ही सभी कर्मियों का वेतन जारी कर दिया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |