Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

किस गांव के दो सहोदर भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्या था कारण

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

दो वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी अभियान जारी

शंभूगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के मझघास गांव में छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिट्टू यादव और दुलो यादव, पिता कुलदीप यादव, के रूप में की गई है। दोनों आपस में सगे भाई हैं।

शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए पिछले कई दिनों से छापेमारी चल रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि वारंटियों, नामजद अभियुक्तों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |