Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने CM नीतीश कुमार को दी बधाई

 APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट पटना, बिहार 

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने CM नीतीश कुमार को दी बधाई

दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मिलेगा आधिकारिक प्रमाण पत्र

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने पत्र के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। संस्था ने कहा है कि वर्ष 1947 से लेकर 2025 तक देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी व्यक्ति ने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हो। यह भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

पत्र में कहा गया है कि लगातार दस बार राज्य की बागडोर संभालना न केवल एक असाधारण व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे राष्ट्र के लिए भी गर्व का विषय है। संस्था ने लिखा कि शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निरंतर प्रयास लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सूचना दी है कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि को सम्मानित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री का नाम अपनी वैश्विक सूची में शामिल किया जाएगा और उन्हें शीघ्र ही आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

ज्ञात हो कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो विश्वस्तरीय उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करने के लिए जानी जाती है। यह संस्था प्रतिष्ठित व्यक्तियों, संस्थानों, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक योगदानों का पंजीकरण और सम्मान करती है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |