Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

सरकारी आदेशो का अवहेलना करने वाले किसानों पर होगी कार्रवाई ,बीएओ ने की तैयारी

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

किस गांव के बहियार में खेतों में किसानों ने जलाई पराली, बीएओ बोले होगी कार्रवाई

सरकार लगातार खेतों में पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक कर रही है, ताकि पर्यावरण प्रदूषण और मिट्टी के नुकसान से बचा जा सके। इसके बावजूद शंभूगंज प्रखंड में किसान आदेशों का उल्लंघन करते हुए धान कटाई के बाद बचे पराली को खेतों में ही आग के हवाले कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हार्वेस्टर से धान की कटाई के बाद कई किसान खेतों में ही पराली जला रहे हैं, जबकि राज्य सरकार ने इस पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। नियमों के अनुसार, पराली जलाने वाले किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने तक की कार्रवाई का प्रावधान है।

कुछ दिन पहले कृषि पदाधिकारी संकेत तिवारी द्वारा केशवपुर गांव के एक किसान पर पराली जलाने के आरोप में कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद किसानों में सुधार नहीं दिख रहा है। ताजा मामला शंभूगंज प्रखंड के कैथा गांव के बहियार का है, जहां किसानों ने धान कटाई के बाद पराली में आग लगा दी। इससे वातावरण में धुआं फैलने के साथ खेतों की उपजाऊ क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

इस संबंध में शिकायत मिलने पर शंभूगंज प्रखंड के कृषि पदाधिकारी (बीएओ) संकेत तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। 

दोषी पाए जाने पर किसान की पंजीकरण रद्द कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |