सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार
चेक पोस्ट पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
शंभूगंज थाना क्षेत्र के सीमा स्थित चेक पोस्ट पर मंगलवार को पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान बांका से शंभूगंज होते हुए मुंगेर व भागलपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर आयोजित किया गया, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई।
जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने यह अभियान चलाया।
अभियान दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चला, जिसके दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहनों की डिक्की और कागजातों की जांच की। हालांकि, तलाशी के दौरान किसी भी वाहन से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उन्होंने कहा कि “शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए थाना क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
.png)



