Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

गोदरेज तोड़कर चोरों ने उड़ाए 5 लाख से अधिक के जेवरात

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर ,बांका बिहार

गोदरेज तोड़कर चोरों ने उड़ाए 5 लाख से अधिक के जेवरात

शंभूगंज थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे गोदरेज का ताला तोड़कर करीब 5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी नीरज कुमार सिंह, पिता पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह, ने शंभूगंज थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय नीरज कुमार सिंह टाटा गए हुए थे और उनके वृद्ध माता-पिता ही घर पर थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर गोदरेज तोड़ दिया और उसमें रखे कीमती गहनों की चोरी कर ली।

चोरी गए सामानों में —
अशर्फी 2 पीस, अठन्नी 1 पीस, गिन्नी 2 पीस, सोने का नथ 1 पीस, टीका 1 पीस, गुल्फी 4 पीस, झुमका 2 पीस, अंगूठी 3 पीस, सोने के कंगन 2 पीस, चूड़ी 2 पीस और टॉप 1 पीस शामिल हैं।

घर लौटने पर नीरज कुमार सिंह ने गोदरेज का टूटा ताला और खाली अलमारी देखकर घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |