Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

पाठा बलि का आयोजन शुरू, पाठा बलि चढ़ाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

तिलडीहा दुर्गा मंदिर में आज पाठा बलि का आयोजन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

धार्मिक पर्यटन स्थल एवं तांत्रिक शक्ति सिद्धि पीठ के नाम से प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर में मेंढ़ वापसी के अवसर पर आज (बुधवार, 15 अक्टूबर 2025) पाठा बलि का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

जानकारी के अनुसार, दशहरा के दौरान समयाभाव के कारण जिन श्रद्धालुओं द्वारा पाठा बलि नहीं दी जा सकी थी, वे आज के आयोजन में बलि चढ़ाएंगे। अनुमान है कि इस अवसर पर 3000 से अधिक पाठा बलि दी जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेटिंग कर कतारबद्ध व्यवस्था की गई है ताकि बलि चढ़ाने में किसी को परेशानी न हो।

सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार और सीओ जुगनू रानी ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

दशहरा पर्व के दौरान अष्टमी से विजयादशमी तक मंदिर में करीब 16,000 पाठा बलि दी गई थी, जिससे मंदिर प्रशासन को करीब 36 लाख रुपये की आय हुई थी। प्रशासन का कहना है कि आज के आयोजन से भी लाखों रुपये की आय होने की संभावना है, जिसका उपयोग मंदिर के विकास और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |