Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

नदी में डूबने से छात्र की मौत, परिजनों ने कराया यूडी केस दर्ज

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

गिद्धौरा में नदी में डूबने से छात्र की मौत, परिजनों ने कराया यूडी केस दर्ज

शंभूगंज थाना क्षेत्र के गिद्धौरा गांव में गंगा नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही कारेलाल पासवान के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। घटना शनिवार की है, जब शुभम अपने साथियों के साथ गंगटी नदी में स्नान करने गया था।

इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही शंभूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया।

पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं सोमवार को मृतक के पिता कारेलाल पासवान और माता मुंती देवी ने शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना को लेकर यूडी (Unnatural Death) केस दर्ज कराया। शंभूगंज पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |