Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने प्रखंड में किया प्रदर्शन

 सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार

पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के विरनौधा पंचायत के वार्ड संख्या-7 में पिछले एक सप्ताह से पानी की किल्लत से ग्रामीणों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से सोमवार को ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने एकजुट होकर शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और बीडीओ के नाम आवेदन सौंपते हुए जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-7 में लाखों की लागत से पियाऊ का निर्माण कार्य बोरिंग कराकर प्रखंड प्रशासन द्वारा कराया गया था। लेकिन पिछले एक सप्ताह से उस पियाऊ से पानी की आपूर्ति ठप है, जिससे पूरे वार्ड में पेयजल संकट गहरा गया है।

प्रदर्शन में शामिल सुनीता कुमारी, शिखा कुमारी, पूनम कुमारी, अनिता देवी, सुनीता देवी, बेबी कुमारी, नीलम देवी, पूजा देवी, रूबी देवी, लक्ष्मी देवी समेत दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगी।

इस संबंध में शंभूगंज बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता को दे दी गई है। जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |