Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

सुलतानगंज विधानसभा से राजद ने चंदन सिंन्हा को बनाया प्रत्याशी, शिवा जी सेना ने दिया समर्थन

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्ट, भागलपुर बिहार

सुलतानगंज विधानसभा से राजद ने चंदन सिंन्हा को बनाया प्रत्याशी

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चंदन सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। चंदन सिंन्हा पिछले दो वर्षों से सुल्तानगंज क्षेत्र में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और लालटेन जलाने की तैयारी में जुटे हुए थे। टिकट की घोषणा से पहले वे लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क और संगठन विस्तार में सक्रिय थे।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट प्रदान किया है। टिकट मिलने के बाद राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। चंदन सिंन्हा को समर्थन देने वाले शिवाजी सिंह ने भी लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

चंदन सिंन्हा ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने इसे सुल्तानगंज की जनता के प्यार और आशीर्वाद की पहली जीत बताया। चंदन सिंह ने कहा कि यदि जनता ने प्रतिनिधित्व का मौका दिया, तो सुल्तानगंज प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा दिलाना, श्रावणी मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करवाना और बाथ अकबरनगर व सेजर को प्रखंड का दर्जा दिलाने जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देंगे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |