Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

जमीन विवाद में दंपति के साथ मारपीट, निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

जमीन विवाद में दंपति के साथ मारपीट, निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़

शंभूगंज थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में बुधवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर एक दंपति के साथ मारपीट की गई और उनके निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ की गई।

जानकारी के अनुसार, केशवपुर निवासी संजय दास अपनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी ढ़ीव दास लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब संजय दास और उनकी पत्नी चांदनी देवी ने विरोध किया, तो ढ़ीव दास ने कथित रूप से घर में घुसकर दोनों की पिटाई कर दी। आरोप है कि उन्होंने निर्माणाधीन मकान के कई हिस्सों को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित दंपति ने शंभूगंज थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी ढ़ीव दास ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |