सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
मतदान केंद्रों का बीडीओ और सीओ ने किया भौतिक सत्यापन
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बीडीओ नीतीश कुमार और सीओ जुगनू रानी ने संयुक्त रूप से कई मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने करसोप, पकरिया, मिर्जापुर समेत कई पंचायतों के एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय और रैंप जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की।
बीडीओ नीतीश कुमार और सीओ जुगनू रानी ने कहा कि शंभूगंज प्रखंड में शांतिपूर्ण और सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को समय रहते बहाल किया जा रहा है।
.png)



