सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार
चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, धुनाई कर पुलिस के हवाले किया
शंभूगंज थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।
पकड़ा गया युवक गांव के ही पंकज चौधरी का पुत्र गुंजन कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात वह गांव के अरुण सिंह के घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था। इसी दौरान गृहस्वामी की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
गृहस्वामी अरुण सिंह ने बताया कि इससे पहले भी गुंजन उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। वहीं आरोपी गुंजन कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इस संबंध में शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.png)



