Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

अवैध बालू खनन कर भंडारण करने के मामले में नौ लोगों पर मामला दर्ज

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार

लोहागढ़ नदी में अवैध बालू खनन, नौ लोगों पर मामला दर्ज

शंभूगंज थाना क्षेत्र के छोटी भरतशिला गांव के समीप लोहागढ़ नदी में बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन और भंडारण किए जाने के मामले में नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूचना मिलने पर शंभूगंज थाना के एएसआई मो. शहजाद और खान निरीक्षक रीना कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान नदी किनारे लगभग 3000 सीएफटी बालू का अवैध भंडारण पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6 लाख 61 हजार 250 बताई गई है।

खान निरीक्षक अलका कुमारी के लिखित आवेदन पर शंभूगंज थाना में पीपरा गांव के अंशु कुमार यादव, ऋतुराज यादव, परीक्षित यादव, बांका के महेश यादव, छोटी भरतशिला गांव के विशाल यादव (दो नामजद), बेचन यादव, त्रिदेव यादव और गौतम कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा ही बालू का अवैध खनन और बिक्री के उद्देश्य से भंडारण किया गया था। थाना अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि शंभूगंज थाना क्षेत्र में बालू के अवैध खनन का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी कई बार बालू माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। खान निरीक्षक अलका कुमारी द्वारा ताजा कार्रवाई के बाद क्षेत्र के बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |