Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ट्रैक्टर के टक्कर से सड़क पार कर रही पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी, मायागंज रेफर

प्रीतम सुमन APP न्यूज रिपोर्टर ,अमरपुर बांका

अमरपुर में ट्रैक्टर के टक्कर से सड़क पार कर रही पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी, मायागंज रेफर

अमरपुर–शाहकुंड मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से सड़क पार कर रही पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरीबपुर गांव निवासी कृष्ण दास अपनी पुत्री स्वाती कुमारी (5 वर्ष) को लेकर परिजनों के साथ डुमरिया गांव स्थित डॉक्टर खुशतर के निजी क्लिनिक आए थे। इसी दौरान सड़क पार करते वक्त शाहकुंड की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर ने बच्ची को टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों की मदद से जख्मी बच्ची को तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर रतन रौशन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है और बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |