कुणाल शेखर APP न्यूज, ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर
शराबी ने खुद की शराब पीने की पुष्टी, कचरे में फेंकी गई शराब की बोतलें
भागलपुर बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके तहत ना तो कोई शराब पी सकता है और ना ही कोई शराब बेच सकता है ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम लेते हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे राज्य में 2016 में शराबबंदी की थी तब से बिहार को शराबबंदी वाला राज्य कहा जाने लगा लेकिन बिहार में शराबबंदी की पोल खुद शराबी खोल रहे हैं ताजा मामला बिहार के भागलपुर जिले की है यहां एक शराबी शराब के नशे में कचरे के ढेर पर लुढ़का नजर आया लेकिन यह दृश्य कई सवाल उठा रहा है क्या यही बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है बताया जाता है कि वह शख्स विपिन पोद्दार है जो भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर का निवासी है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह किस प्रकार से शराब के नशे में धुत होकर कचरे के ढेर पर लुढ़का है और और वह खुद शराब पीने की पुष्टि करता है।

