
मृतक के परिजनों में मचा कोहराम, दहाड़ें मार कर रो रहे परिजन
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के निवासी बुच्चो साह ने जहर खा लिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उनके घर में बाहर का पानी घुस जाने के कारण बुच्चो साह का पूरा परिवार बैरिया गांव छोड़कर सीटीएम मैदान में अस्थायी रूप से डेरा डाले हुए थे। इसी बीच बुच्चो साह मैदान से वापस अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने जहर खा लिया।
घर पहुंचने पर उनकी बहू ने देखा कि वे उल्टी कर रहे हैं। तुरंत उसने अपने पति को फोन से सूचना दी और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

