कुणाल शेखर, APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर
परिवार पालने वाले इकलौते कमाऊ बासुकी ठाकुर की मौत से परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में कजरैली गांव निवासी बासुकी ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की खबर जैसे ही गांव में पहुँची परिजनों और परिचितों के बीच मातम छा गया।परिजनों का कहना है कि बासुकी कजरैली बाजार में ठेले पर छोले-भटूरे बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार का सहारा छिन गया।


