Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों की जांच कर दी गई दवा

प्रीतम सुमन APP न्युज रिपोर्टर ,अमरपुर बांका

अमरपुर के अशोक सम्राट भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों की जांच कर दी गई दवा

अमरपुर विधानसभा के विधायक सह भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा के प्रयास से शुक्रवार को शहर स्थित अशोक सम्राट भवन में मेदान्ता अस्पताल, पटना की डॉक्टरों की टीम ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन मंत्री जयंत राज एवं मेदान्ता अस्पताल से आए चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने डॉक्टरों को बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

शिविर में अमरपुर व आसपास के गाँवों से आए सैकड़ों मरीजों की बीपी, ब्लड शुगर, हेपेटाइटिस-बी सहित अन्य जांचें की गईं और आवश्यक दवाइयाँ नि:शुल्क दी गईं। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को विशेष चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।अपने संबोधन में मंत्री जयंत राज ने कहा कि मेदान्ता अस्पताल बिहार का प्रमुख अस्पताल है, जिसमें 300 बेड हैं। इनमें से 75 बेड बिहार सरकार के लिए आरक्षित हैं, जहाँ कैंसर, ब्रेन हेमरेज, लीवर समेत गंभीर बीमारियों का इलाज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर नि:शुल्क किया जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर हैं। अमरपुर के राजपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का टेंडर पूरा हो चुका है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। कार्यक्रम में उपस्थित युवा जदयू नेताओं ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर विधायक व मंत्री का आभार जताया और लोगों से कहा कि जिस तरह वे जनहित में कार्य कर रहे हैं, उसे प्रखंडवासी कभी नहीं भूलेंगे। 

मौके पर कार्यकर्ताओं ने "2025 से, 2030 फिर से नितीश" का नारा लगाकर उत्साह भर दिया।इस अवसर पर मेदान्ता अस्पताल के डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. शीतल कुमारी, डॉ. प्रिया कुमारी, अमरपुर अस्पताल के डॉ. अपुर्व अमन सिंह, बीडीओ प्रतीक राज, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |