नंदन कुमार APP न्यूज रिपोर्टर ,कटोरिया बांका
युवक ने दूसरी पत्नी संग मिलकर की पहली पत्नी की हत्या,शव नदी किनारे बालू में दफन, दूसरी पत्नी हिरासत में, पति फरार
बांका जिले के आनंदपुर ओपी क्षेत्र के अमजोरा गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पति शिवचरण दास ने अपनी दूसरी पत्नी पूजा देवी के साथ मिलकर पहली पत्नी सावित्री देवी (34) की हत्या कर दी और शव को गांव के पास बढ़ुआ नदी स्थित सत्ती घाट पर बालू में दफना दिया।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया। पुलिस ने दूसरी पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि पति फरार है।
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि सौतन के आने के बाद से सावित्री देवी लगातार प्रताड़ना झेल रही थी। घटना की रात मामूली कहासुनी के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
गांव में घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मायके पक्ष ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।