सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर ,बांका बिहार
जदयू के कार्यक्रम में संम्मान नही मिलने से प्रखंड जदयू उपाध्यक्ष नाराज
शंभूगंज प्रखंड जदयू के कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष 20 सूत्री सदस्य पंचायत अध्यक्ष दिनेश मंडल को सम्मानित नहीं किए जाने से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की भले ही सेहत ठीक है नेताओं की भले सेहत ठीक है लेकिन शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के वरीय नेताओ के सौतेलेपन व्यवहार सब को खल रही है। उन्होंने कहा की शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में पिछले सप्ताह 19 पंचायत में 84 नल जल योजना का निर्माण कार्य को लेकर शिलान्यास का कार्यक्रम था।
जिसमें सुबे के मंत्री जयंत राज के द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम किया गया था। कार्यक्रम में शंभूगंज प्रखंड के सभी प्रखंड स्तर के जदयू पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। किंतु सबसे पुराना कार्यकर्ता रहने के साथ-साथ जदयू के लिए समर्पित होकर कार्य करने वाला जदयू नेता दिनेश मंडल को सम्मानित नहीं किया गया। जिसके कारण वह अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जदयू नेताओं में इस प्रकार की कार्यशैली में अगर बदलाव नहीं किया गया तो ना कि सिर्फ कार्यकर्ता टूटेंगे बल्कि विस चुनाव में पार्टी को भी क्षति भुगतना पड़ेगा।
प्रखंड जदयू उपाध्यक्ष दिनेश मंडल ने बताया कि उनके सामने उनसे जूनियर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया किंतु उन्हें सम्मानित नहीं किया गया। ऐसे में इसे क्या समझा जाए। क्या यह अपमान करने का तरीका है या फिर कुछ और चाहे जो भी हो, लेकिन प्रखंड जदयू उपाध्यक्ष दिनेश मंडल शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के एक बड़ी और ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं उनकी सोच उनकी मेहनत और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक है।
वैसे कार्यकर्ताओं को सम्मानित नहीं करना एक अपमान के समान है। उन्होंने कहा इसके लिए उन्हें काफी दु:ख हुआ है।