Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

महिला के गोद से नवजात शिशु को छीनकर कर पति ने घर से क्यो निकाला

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर, बांका बिहार


दहेज की डिमांड पुरी नही करने पर विवाहिता के गोद से नवजात शिशु को छीनकर मार पीट कर घर से किया बाहर 

सरकार एक तरफ दहेज उन्मूलन अभियान चला रही है ,बावजूद दहेज के दरिंदो के द्वारा दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शंभूगंज थाना क्षेत्र के बंधुडीह गांव में सामने आया है। जहां की दहेज में 1 लाख 20 हजार रुपए की डिमांड पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता रिंकी कुमारी को ना कि सिर्फ गाली-गलौज किया, बल्कि मारपीट करते हुए उसके गोद से नवजात शिशु को छीनकर घर से बाहर कर दिया। 

घटना के बाद पीड़िता रिंकी कुमारी अपने मां जनुसा देवी के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के बंधुडीह गांव के अशोक यादव के पुत्र भरत यादव की शादी पिछले वर्ष‌ ही खानगा गांव के पंकज यादव के पुत्र रिंकी कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। जहां शादी के बाद एक पुत्र को जन्म दिया। किंतु पुत्र को जन्म देने के बाद अब ससुराल वाले रिंकी कुमारी से दहेज में 1 लाख 20 हजार रुपया डिमांड करने लगे। 

जब रिंकी कुमारी अपने माता-पिता की गरीबी हालत बताते हुए दहेज की डिमांड पूरी करने में असमर्थता जाहीर की तो रिंकी कुमारी को ससुराल में उसके पति भरत यादव और सास ससुर के द्वारा तरह तरह से प्रताड़ित किए जाने लगा।‌ जब सूचना पर रिंकी कुमारी के भाई संजीव कुमार बंधुडीह गांव पहुंचकर मामले को सुलझाने की कोशिश की तो विवाहिता रिंकी कुमारी के पति भरत यादव आदि के द्वारा संजीव कुमार के साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। 

जिसके बाद रिंकी कुमारी को गाली गलौज कर मारपीट करते हुए उसके गोद से नवजात शिशु को छीन कर घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता अपनी मां जनुसा देवी के साथ शंभूगंज थाना पहुंची और घटना की सारी जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय करने की गुहार लगाई। वहीं आरोपी भरत यादव ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है। 

इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |