नंदन कुमार APP न्यूज रिपोर्टर ,कटोरिया बांका
सड़क हादसे में शिक्षिका के पति की मौत, पत्नी बाल-बाल बचीं
बांका जिले के सुइया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरदेडीह में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका हेमंती कुमारी साव के पति रविंद्र मंडल की मौत एक भीषण सड़क दुर्घटना में हो गई।
हादसा शुक्रवार की शाम उस समय हुआ जब वह पत्नी को विद्यालय से छुट्टी के बाद बाइक से घर लाने आए थे।जानकारी के अनुसार, चांदन बाजार निवासी रविंद्र मंडल विद्यालय से लौट रहे थे, तभी कटोरिया की ओर से आ रही शिव दरबार सुल्तानगंज-देवघर बस ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रविंद्र मंडल सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।गनीमत रही कि पीछे बैठी हेमंती कुमारी की जान बच गई, हालांकि उन्हें भी चोटें आई हैं।
कटोरिया थाना पुलिस ने तत्काल दोनों को कटोरिया अस्पताल पहुंचाया। हेमंती कुमारी पूर्व में प्राथमिक विद्यालय महेशटरिया में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं और हाल ही में हरदेडीह विद्यालय में प्रधानाध्यापिका पदस्थापित हुई थीं।
रविंद्र मंडल के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे एक मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।