Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

वृद्ध के कारनामा से परेशान पुत्र व पूत्रवधु ने मार पीट कर किया जख्मी, अस्पताल में हुआ इलाज

सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर, बांका बिहार

वृद्ध के कारनामा से परेशान पुत्र व पूत्रवधु ने मार पीट कर किया जख्मी, अस्पताल में हुआ इलाज 

शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में एक वृद्ध को उसके ही पुत्र और पुत्रवधू ने ना कि सिर्फ गाली गलौज किया ,बल्कि लाठी डंटा के साथ मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी अवस्था में वृद्ध फूलों रजक अपनी पत्नी मनकी देवी के साथ शंभूगंज थाना पहुंचे। जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जख्मी फुलो रजक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज कराकर लौटे फूलों रजक ने अपने ही दो पुत्र और एक पुत्रवधू के विरुद्ध पुलिस से शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

जानकारी के अनुसार शंभूगंज क्षेत्र के बेलसिरा गांव के फूलों रजक को उसके ही पुत्र रोहित रजक छंगूरी रजक और छंगुरी रजक की पत्नी रूपा देवी ने यह कहकर बेरहमी के साथ मारपीट किया कि फूलों रजक अपने ही पुत्रवधू को अश्लील अश्लील गाली गलौज करते रहता था। जिससे घर के महिला सदस्य परेशान हो गए थे। जब गाली गलौज करने से उसके दोनों पुत्र रोहित रजक और छंगुरी रजक ने मना किया तो वृद्ध फूलों रजक और गंदी-गंदी गाली देने लगे। जिससे दोनों पुत्र और पुत्रवधू भड़क गए और लाठी डंटा के साथ बेरहमी के साथ मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया। 

बताया गया कि फुलो रजक से परेशान होकर उसके तीन पूत्रवधु घर छोड़कर भाग चुकी है। घटना के बाद जख्मी फुल रजक अपनी पत्नी मनकी देवी के साथ शंभूगंज थाना पहुंची। जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने उसे इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी भेज दिया। जिसके बाद इलाज कराकर लौटे फुलो रजक ने अपने ही दोनों पुत्र रोहित रजक छंगुरी रजक और रूपा देवी के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। वही रोहित रजक और छंगुरी रजक पत्नी रूपा देवी ने बताई की फूलों रजक गंदी-गंदी और अश्लील अश्लील गली-गलौज घर में किया करता था। 

जिससे घर के सभी सदस्य परेशान थे। जब गाली गलौज करने से मना किया गया तो और वह गाली गलौज करने लगे। जिससे विवाद बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |