सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्ट, बांका बिहार
युवक ने घर से भाग कर कर ली दूसरी महिला से शादी ,पहली पत्नी पहुंची थाना
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वैदपुर गांव के युवक ने पत्नी और दो संतान रहते हुए भी दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी ने विरोध किया तो उसे तरह तरह की धमकी दी।
घटना के बाद पहली पत्नी रंजना देवी अपने दोनों संतान के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के वेदपुर गांव के कुंदन कुमार ने अपने पत्नी रंजना देवी और एक पुत्र और एक पुत्री के रहते हुए बेलहर थाना क्षेत्र के झिकुलिया गांव के एक युवती से प्रेम प्रसंग में दूसरी शादी कर ली। घटना के बाद जब पहली पत्नी रंजना देवी ने विरोध किया उसे गाली गलौज करते हुए तरह-तरह की धमकी दी। फिलहाल कुंदन कुमार दुसरी पत्नी के साथ घर से बाहर रह रहे है।
घटना के बाद पीड़िता रंजना देवी अपने दोनों बच्चों को लेकर शंभूगंज थाना पहुंची। जहां रविवार को घटना की सारी जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति पर कार्रवाई करने की मांग की। वही कुंडम कुमार ने पूछे जाने पर कुछ भी बताने से साफ इंनकार कर दिया। इधर शंभूगंज थाना के पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायतों को गंभीरता के साथ लेते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।