Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

किस प्रखंड में हुई बाल विवाह रोकने के लिए हितधारकों की बैठक

प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार);

चांदन प्रखंड सभागार भवन में बाल विवाह रोकने के लिए हितधारकों की बैठक

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर चांदन प्रखंड सभागार में बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय हितधारकों की कार्यशाला हुई। इसमें महिला एवं बाल विकास निगम बांका और बचपन बचाओ आंदोलन की अहम भूमिका रही। बैठक में जनप्रतिनिधि, मुखिया, सरपंच, पंचायत सचिव, पंचायती राज पदाधिकारी, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी और विकास मित्र शामिल हुए।जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि बांका में बाल विवाह का प्रतिशत सबसे अधिक है। यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि समुदाय सजग होता तो आंकड़ा इतना बड़ा नहीं होता। 

बाल विवाह, बाल श्रम और बाल व्यापार रोकने के लिए जिला स्तर पर ठोस समन्वय जरूरी है। इससे बाल संरक्षण व्यवस्था मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि बाल विवाह खत्म करने के लिए प्रचार-प्रसार जरूरी है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर और अन्य धार्मिक स्थलों पर स्वघोषणा पत्र प्रदर्शित किए जाएं। यह जागरूकता सुदूर गांवों तक पहुंचनी चाहिए। 

समुदाय और अभिभावकों की भागीदारी से ही बाल विवाह रोका जा सकता है।बचपन बचाओ आंदोलन के जिला कॉर्डिनेटर ने बताया कि सभी पंचायतों में विवाह और प्रवासन रजिस्टर का संधारण और रख-रखाव कैसे किया जाए, इसकी जानकारी दी गई।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |